परीक्षा में संदिग्ध कर्मचारियों पर होगी एफआईआर
श्योपुर | बोर्ड परीक्षाएं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने केंद्राध्यक्षों के अधिकारों में बढ़ोतरी की है। वह केंद्र पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की ड्यूटी भी परीक्षा के दौरान निरस्त कर सकेंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी को नकल करते पाए पर संबंधित के खिलाफ केंद्राध्यक्ष सीधे पुलिस में परीक्षा अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा प्रवेश पत्र गुम होने , नेट से डाउनलोड न हो पाने पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के अधिकार भी केंद्राध्यक्षों को दिए गए हैं।