श्योपुर | मानपुर में कृषि उपज मंडी चालू करने की दिशा मेें कवायद शुरू हो गई है। तहसीलदार बीपी श्रीवास्तव के साथ राजस्व अमले ने मंडी के लिए 14.2 बीघा जमीन की पैमाइश कर दी है। उधर मंडी समिति द्वारा मंडी बोर्ड को बाउंड्रीवाल का प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है।