पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनपद सीईओ का कलेक्टर ने वेतन काटा, दो सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

जनपद सीईओ का कलेक्टर ने वेतन काटा, दो सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशन कूपन बांटने पर दो पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के किए आदेश जारी।

भास्करसंवाददाता| श्योपुर

जनपदपंचायत कराहल के ग्राम सुबकरा में बुधवार को जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर से गैर हाजिर श्योपुर जनपद पंचायत के सीईओ अमित भट्ट का कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने एक दिन का वेतन काट दिया। वहीं राशन कूपन बांटने पर दो पंचायत सचिवों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

शिविर के लिए सुबकरा आसपास के गांवों में प्रशासनिक अमले ने एक पखवाड़े पूर्व से ही शिकायतें लेना शुरू कर दिया था। इस दौरान 144 शिकायतें एकत्रित हुईं। जबकि बुधवार को शिविर के दौरान 44 और शिकायतें दर्ज की गई। इन सभी शिकायतों का कलेक्टर ने निराकरण किया। इस दौरान श्योपुर जनपद पंचायत के कई गांवों से जुड़ी शिकायतें सामने आने पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ अमित भट्ट के बारे में पूछा लेकिन वे मौके पर नहीं थे। नतीजन कलेक्टर ने सीईओ का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। इसी प्रकार शिविर में ग्राम नयागांव तेखंड और बागल्दा के ग्रामीणों ने फूड कूपन राशन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने दोनों ग्राम पंचायतों के सचिवों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही नयागांव तेखंड में कार्ड धारकों को शक्कर, नमक एवं अन्य राशन बांटे जाने की शिकायत पर उचित मूल्य की दुकान का रिकॉर्ड सीज करने एवं जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सेल्समैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश तहसीलदार को दिए।