- Hindi News
- अब मिलावटी दूध से मिलेगी राहत, श्योपुर में भी मिल सकेगा सांची दूध
अब मिलावटी दूध से मिलेगी राहत, श्योपुर में भी मिल सकेगा सांची दूध
सांची के सीईओ, एजीएम आदि ने श्योपुर पहुंचकर संभावनाएं तलाशी।
भास्करसंवाददाता| श्योपुर
आपकोबाजार की दूध डेयरियों से मिलावटी और हानिकारक दूध खरीदने से जल्द ही निजात मिलने वाली है। इसलिए कि यहां सांची दूध की डेयरी खुलने जा रही है। डेयरी के जरिए गली-मोहल्लों में मप्र शासन का सहकारी उत्पाद यह सांची दूध आसानी से मुहैया हो सकेगा। ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ के सीईओ और एजीएम आदि ने भी श्योपुर पहुंचकर संभावनाएं तलाशी है। इन अफसरों की कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया से भी मुलाकात हुई है। अफसरों के साथ कलेक्टर की बातचीत सकारात्मक होने से सांची दूध डेयरी के जल्द ही यहां खुलने की आस बंध गई है।
ग्वालियर दुग्ध संघ के सीईओ डॉ. एके निगम और एजीएम अभिषेक सिंह यहां पहुंचे। अफसरों ने श्योपुर में सांची दूध के लिए संभावनाएं तलाशी। इन अफसरों ने सिर्फ सांची दूध के विक्रय की स्थिति को देखा। बल्कि यह जानने की भी कोशिश की है कि यहां शहर के अलावा किन-किन इलाकों में दूध आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। अफसरों की इसके बाद कलेक्टर धनंजय सिंह से भी मुलाकात हुई है। कलेक्टर ने भी बातचीत में सांची दूध डेयरी को जल्द खोलने पर जोर दिया है। साथ ही अफसरों को यह भी भरोसा दिलाया कि वे भी अपने स्तर पर इसके लिए पहल करेंगे।
ग्वालियर दुग्ध संघ की यह है प्लानिंग
ग्वालियरदुग्ध संघ यहां एक डिस्ट्रीब्यूटर तैयार करेगा। इसके जरिए शहर के कई स्थानों पर सांची के काउंटर खोले जाएंगे। ताकि लोगों को यहां से दूध के अलावा सांची के अन्य उत्पाद आसानी से मिल सकें। काउंटरों को खासकर पॉश कॉलोनियों में खोला जाएगा।
कलेक्टरने भी की अफसरों से बात
कलेक्टरधनंजय सिंह भदौरिया सांची दूध डेयरी को यहां खोलने की कोशिश में है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के सीईओ सहित अन्य अफसरों से बातचीत उनकी ही पहल का हिस्सा है। कलेक्टर सिर्फ सांची दूध मुहैया कराने चाहते हैं, बल्कि उसके उत्पादों को भी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में है। दरअसल सांची दूध के अलावा दही, क्रीम, पनीर, घी आदि की भी बिक्री करता है।
सांची दूध डेयरी जल्द ही खुले
^मेरीकोशिश है कि यहां सांची दूध डेयरी जल्द ही खुले। इसके लिए लगातार हम दुग्ध संघ के अफसरों के संपर्क में है। सांची को हम लोगों तक तो पहुंचाएंगे ही। साथ ही इससे सरकारी हॉस्पिटल, हॉस्टल, जेल आदि में भी लागू करेंगे। धनंजय