पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक जी, हमें राशन तो छोड़िए, कूपन भी नहीं मिले

विधायक जी, हमें राशन तो छोड़िए, कूपन भी नहीं मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधा दर्जन गांवों में पहुंचे कांग्रेस विधायक को ग्रामीणों ने सुनाई समस्याएं।

भास्करसंवाददाता| श्योपुर

बुधवारको अंचल का भ्रमण करने पहुंचे विजयपुर के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत उस समय दंग रह गए, जब ग्रामीणों ने उनसे तीन महीने से राशन नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने विधायक के सामने दुखड़ा रोया कि उन्हें राशन तो क्या कूपन भी नहीं मिले हैं। विधायक ने ग्रामीणों को शीघ्र राशन दिलाने और कूपन नहीं बांटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। विधायक आज आधा दर्जन गांवों में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक सेे पेयजल किल्लत और रोजगार नहीं मिलने की भी शिकायत की।

विजयपुर विधायक रावत ने बुधवार से अंचल का भ्रमण शुरू किया। पहले दिन वे आदिवासी विकासखंड कराहल के ग्रामीण इलाकों में पहुंचे। बांसरैया गांव में विधायक ने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव के तीन हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसलिए पेयजल की किल्लत हो रही है। बांसेड, कटीला, कपिला, सेसईपुरा, मोरावन आदि गांवों का भी विधायक ने भ्रमण किया। यहां भी ग्रामीणों ने विधायक को राशन कूपन नहीं मिलने, हैंडपंप खराब होने और ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत की।

विधायक ने इस बीच बीमारी पीड़ितों का भी जायजा लिया। ग्रामीणों ने रावत को बताया कि हर घर में लोग बीमार है। बीमारी से ग्रस्त बच्चों और बड़ों का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल या शिवपुरी आदि जगहों पर जाना पड़ रहा है। गांव में तो स्वास्थ्य चेकअप कैंप लगाए ही नहीं जा रहे हैं।

राशन नहीं मिल रहा

^गांवोंमें शासन की योजनाएं औंधे मुंह पड़ी है। दुर्भाग्य है कि ग्रामीणों को राशन तक नहीं मिल रहा। गांवों में जो लोग बीमार है उन्हें इलाज भी नहीं दिया जा रहा है। रामनिवासरावत, विधायक,विजयपुर

आज इन गांवों का दौरा

विधायकरामनिवास रावत 18 सितंबर को बाढ़, खिरखिरी, कुंड, लुहारी, खेरी, चकरामपुरा, करियादेह आदि गांवों में भ्रमण करेंगे। 19 सितंबर को विधायक कलेक्टर सहित अन्य अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण की पहल की जाएगी।

ग्रामीणों से चर्चा करते विधायक रावत।