तेज रफ्तार बाइक फिसलने से युवक की मौत
श्योपुर |तेज रफ्तारबाइक ने एक युवक की जान ले ली। बाइक के फिसलने से युवक की मौके पर ही मौत हेा गई। यह हादसा मानपुर थाना क्षेत्र में घटित हुआ। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। ग्राम नारायणपुरा से बाबूलाल पुत्र माधोलाल बैरवा (40) बाइक क्रमांक एमपी 31 एमए 1912 पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी धीरोली-मानपुर रोड पर तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाबूलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराया। वहीं पुलिस ने मर्ग दायर कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।