- Hindi News
- राशनकार्ड के लिए भटक रही महिलाएं, आवेदन अमान्य
राशनकार्ड के लिए भटक रही महिलाएं, आवेदन अमान्य
श्योपुर | जिलाप्रशासन के द्वारा मेहनत-मजदूरी करके आजीविका चलाने वाले लोगों के भी गरीब रेखा के राशन कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 10 की दो महिलाएं राशनकार्ड बनाने के लिए कलेक्टोरेट के आधा दर्जन चक्कर काट चुकी है, लेकिन अभी तक उनके राशन कार्ड नहीं बनाए गए हैं। उल्टा अफसरों ने अब तो उनसे आवेदन को अमान्य बताकर राशन कार्ड बनाने के लिए मना भी कर दिया है। वार्डक्रमांक 10 निवासी लटूर पुत्र बीरबल बैरवा और वेदप्रकाश पुत्र रामसुमेर यादव भी पिछले काफी दिन से राशनकार्ड बनाने के लिए यहां कलेक्टोरेट कार्यालय के चक्कर लगा रहे है। इस परेशानी को लेकर एक बार फिर कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंची इन दोनों महिलाओं का कहना था कि हमने गरीबी रेखा के राशनकार्ड के लिए जून महीने मंे आवेदन किया था। लेकिन हमारे आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। जबकि हमारे परिवार का पेटपालन मेहनत-मजदूरी करके हो रहा है।