- Hindi News
- त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू, 29 सितंबर तक चलेगा सिलसिला
त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू, 29 सितंबर तक चलेगा सिलसिला
श्योपुर | जिलेभर के शासकीय उच्च उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए त्रैमासिक परीक्षाओं का सिलसिला विगत 15 सितम्बर से शुरू हो गया है जो 29 सितम्बर तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि इन परीक्षाओं का आयोजन जिले के सभी उच्च उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ शुरू किया गया है। जिले के अधिकांश विद्यालयों में इस परीक्षा का आयोजन एकल पारी में किया जा रहा है जिनमें जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय श्री हजारेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भी शामिल हैं।