पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती सप्ताह कल से, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

अग्रसेन जयंती सप्ताह कल से, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरवर्ष की तरह इस बार भी महाराजा अग्रसेन की जयंती 25 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। अग्रवाल समाज युवक संघ की ओर से जयंती से पूर्व सप्ताहभर सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी होंगी।

अग्रवाल युवा संघ के मीडिया प्रभारी महेश मित्तल ने बताया कि कार्यक्रमों के लिए सांस्कृतिक संयोजक बालकृष्ण गर्ग एवं सप्ताह चेयरमेन गणेश गर्ग को नियुक्त किया गया है। अग्रसेन जयंती सप्ताह के तहत स्थानीय किला रोड स्थित अग्रवाल भवन में 19 सितंबर को उद्घाटन समारोह, परिचर्चा, प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। अगले दिन 20 सितंबर को बैंडमिंटन, बंदरबार बनाओ, कृष्ण और यशोदा मां की जोड़ी, खुल जा सिम-सिम प्रतियोगिताएं होंगी। इसी प्रकार 21 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मिस्टर एवं मिस प्रतियोगिता प्री टेस्ट, सांस्कृतिक संध्या, 22 सितंबर को स्लो मोटर साइकिल रेस, स्टाइलिश साड़ी मेकर प्रतियोगिता, मिट्टी के शिवलिंग बनाने की प्रतियोगिता होंगी। जबकि 23 सितंबर को शहर पहचानो, एकल डांस, एक पत्र प्रधानमंत्री के नाम, 24 सितंबर को सुहाग पिटारा सजाओ, एक मिनट, एक शाम अग्रवाल मंडलों के नाम प्रतियोगिताएं होंगी। अंतिम दिन 25 सितंबर को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। फल वितरण के साथ अग्रसेन महाराज का सामूहिक पूजन, चल समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।