पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़तों के लिए नपाध्यक्ष, पार्षद कर्मचारियों ने दिया वेतन

बाढ़ पीडि़तों के लिए नपाध्यक्ष, पार्षद कर्मचारियों ने दिया वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{नए बस स्टैंड पर बनेंगी 24 दुकानें, 27 बिंदुओं पर बनी सहमति।

{बेहद गोपनीय तरीके से आयोजित की गई नगरपालिका की बैठक।

भास्करसंवाददाता| श्योपुर

बुधवारको नगरपालिका परिषद की सामान्य सभा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एजेेंडे पर रखे गए सभी 27 प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। इसमें नए एकीकृत बस स्टैंड पर 24 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है। बैठक में बाढ़ पीडि़तों को सहायता देने की सहमति बनी। नपाध्यक्ष मीरा गर्ग ने अपना एक माह का वेतन, पार्षदगणों नपा कर्मचारियों ने एक-एक दिन का वेतन दान करने की घोषणा की।

बैठक अपराह्न 3 बजे नगरपालिका सभागार में प्रारंभ हुई। महज आधा घंटे चली इस बैठक मेें नए बस स्टैंड पर दुकानों के निर्माण का कांग्रेस पार्षद अनवर बालापुरी ने विरोध किया। लेकिन बहुमत एजेंडे के पक्ष में होने के कारण सभी प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

पार्षद बालापुरी का कहना था कि नए बस स्टैंड का मामला हाइकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में वहां नया निर्माण करना न्यायसंगत नहीं है। लेकिन इस विरोध को नजरअंदाज किया गया। बैठक में सीसी रोड निर्माण समेत वार्डों में विकास कार्यों से जुड़े सभी प्रस्तावों को पारित कर दिया गया। बताना जरूरी होगा कि यह बैठक काफी गोपनीय तरीके से हुई। यही वजह रही कि मीडिया को भी बैठक की पूर्व सूचना नहीं दी गई। इस संबंध में श्योपुर नगर पालिका के सीएमओ जेएन पारा का कहना है कि परिषद की बैठक में शहर विकास से जुड़े तमाम मुद्दों को स्वीकृति दे दी गई है। कुछ बिंदुओं पर बहस हुई, लेकिन बहुमत के चलते उन्हें भी मंजूरी मिल गई।