पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई बार लगाई गुहार, फिर भी नहीं हटा अतिक्रमण

कई बार लगाई गुहार, फिर भी नहीं हटा अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर|सरकारी जमीनपर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर एक व्यक्ति ने तीन साल में चार बार जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की पहल नहीं की। बीते रोज जनसुनवाई में कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में आवेदक कैलाशचंद गुप्ता ने बताया कि श्योपुर में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 32 रकबा 3 बीघा 14 बिस्वा 35 रकबा 4 बीघा 15 बिस्वा भूमि पर जबरन कब्जा करते हुए लाखों रुपए की जमीन को खुर्द- बुर्द किए जाने की कोशिश की जा रही है। अतिक्रमणकारियों ने जाट छात्रावास से सीधे जा रहे रास्ते पर भी 25 फीट तक कब्जा कर लिया है। जिससे वार्ड 10 के वाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक के मुताबिक पूर्व में भी उन्होंने 11 सितंबर 2012, 17 सितंबर 13 तथा 24 जून 14 को जनसुनवाई में आवेदन दिया था। लेकिन इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।