पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरक परीक्षाओं की आईं अंकसूचियां

पूरक परीक्षाओं की आईं अंकसूचियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर|माध्यमिक शिक्षामंडल की हाईस्कूल तथा हायर सेकंडरी की पूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाने के बाद पूरक परीक्षार्थियों की अंकसूचियां भी जिला स्तरीय वितरण केन्द्र को उपलब्ध करा दी गई हैं, जिनका वितरण शुरू कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए वितरण केन्द्र बनाए गए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर में बुधवार को अंकसूचियां लेने के लिए छात्र-छात्राओं का जमावड़ा लग गया। विद्यालय के प्राचार्य गुरजीत सिंह ने बताया कि पूरक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए सभी नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थी अपनी अंकसूचियां विद्यालय में संपर्क करते हुए प्राप्त कर सकते हैं। अंकसूचियों का वितरण आगामी आठ दिवस की अवधि के दौरान ही किया जाएगा।