तीसरे दिन खत्म हुआ गतिरोध, खरीदी शुरू
श्योपुर|जैदा स्थितकृषि उपज मंडी में बुधवार से खरीदी शुरू हो गई। यहां दो दिन से ट्रक यूनियन और व्यापारियों के बीच परिवहन का विरोध होने के चलते खरीदी ठप थी। मंडी के सभी व्यापारी सोमवार से ही हड़ताल पर थे। मंगलवार को इस मामले को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर धनंजय ङ्क्षसह भदौरिया से मिला था। देर शाम इस विवाद का पटाक्षेप करने के लिए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। आक्रोशित व्यापारी और ट्रक यूनियन के साथ अफसरों ने बैठक की। इस बैठक में दोनों पक्षों को राजी कराने में प्रशासन सफल हो गया। यही कारण है कि बुधवार सुबह 10 बजे से सिर्फ मंडी खुली बल्कि व्यापारियों ने बोली में भी भाग लिया। इस संबंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष मदन मोहन गर्ग ने बताया कि ट्रक यूनियन ने हमारी सभी मांगे मान ली है। इसलिए हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया गया है।