युवा मोर्चा का धनसंग्रह अभियान कल
श्योपुर|विजयपुर कस्बेमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए धनसंग्रह करेंगे। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्की वैष्णव ने बताया कि इसके लिए कल 19 सितंबर को कस्बे में अभियान चलाया जाएगा और लोगों से बाढ़ पीडि़तों के लिए धन राशि संग्रहित की जाएगी।