पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहरियाओं और वनकर्मियों ने घेरी कलेक्टोरेट, प्रशासन पुलिस के विरोध में की नारेबाजी

सहरियाओं और वनकर्मियों ने घेरी कलेक्टोरेट, प्रशासन पुलिस के विरोध में की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुरा गांव के सहरिया बोले- पुलिस ने हमारे सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया और एक दबंग के इशारे पर काबिज भूमि से हटाने की जा रही है साजिश।

भास्करसंवाददाता| श्योपुर

मंगलवारको कलेक्टोरेट का सहरियाओं और वनकर्मियों ने एक साथ मिलकर घेराव किया। एक तरफ सहरिया जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे तो दूसरी तरफ वनकर्मी पुलिस प्रशासन के खिलाफ। सहरिया चैनपेुरा गांव के थे। इनका आरोप था कि वे जिस भूमि पर काबिज है, उसे खाली कराने की साजिश की जा रही है। पुलिस ने मिलीभगत कर एक दबंग की रिपोर्ट पर सिर्फ सात सहरियाओं पर पर केस दर्ज कर लिया, बल्कि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर वनकर्मियों ने पुलिस पर बमनवास में जंगल में वन अमले पर हुए हमले के मामले में आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

चैनपुरा गांव के एक सैकड़ा से ज्यादा आदिवासी लोगों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट का घेराव किया। इनमें महिला-पुरुष शामिल थे। इन सहरियाओं का आरोप था कि गांव की बेशकीमती भूमि सर्वे क्रमांक 628 पर वे वर्षों से काबिज है। इस जमीन को खाली कराने के लिए दबंग युवराज रावत एडवोकेट साजिश रच रहा है। उसने सात सहरिया लोगों पर पुलिस से सांठ-गांठ पर केस भी दर्ज करवा दिया है। सहरियाओं का कहना था कि पुलिस दो लोगों को हिरासत में ले चुकी है। उन्होंने बताया कि दबंग के गुर्गे सोमवार रात बस्ती में पहुंच गए और जबरन जमीन खाली कराने के लिए धमकी दे आए। कलेक्टोरेट परिसर में तकरीबन तीन घंटे तक बैठने के बाद इन सहरियाओं ने कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया से शिकायत की और एडवोकेट के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

वहींवनकर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को वनकर्मियों ने भी कलेक्टोरेट का घेराव किया। वनकर्मियों ने शनिवार को बमनवास के जंगल में वन अमले पर हुए हमले की सिर्फ निंदा की, बल्कि अगरा पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाए। वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर का कहना था कि फोरेस्ट जमीन जोत रहे आरोपी डिप्टी रेंजर नजर मोहम्मद और दो वनकर्मियों पर हमला करने के बाद जब्त ट्रैक्टर और दो बंदूक छीन ले गए थे। हमले के बाद पुलिस को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में 11 नामजद आरोपियों को दर्शाया गया। लेकिन पुलिस ने सात लोगों पर ही केस दर्ज किया वो भी हलकी धाराओं के तहत। जबकि इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा 307 और डकैती का मामला पंजीबद्ध ह