शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया 16 से
श्योपुर | जिले में देशी एवं विदेशी शराब दुकानों के नवीनीकरण एवं टेंडर की प्रक्रिया 16 फरवरी से प्रारंभ होगी। यह टेंडर प्रक्रिया 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक की अवधि के लिए की जाएगी। आवेदन पत्र 16 फरवरी को सायं 5.30 बजे तक जमा कराए जा सकते हैं। जबकि नवीनीकरण के पश्चात निष्पादन से शेष रही दुकानों के टेंडर प्रपत्र का विक्रय 17 फरवरी से 4 मार्च तक किया जाएगा।