बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 15 से
श्योपुर | सरकारी और निजी कॉलेज में एमएड, बीपीएड, एमपीएड और तीन वर्षीय बीएड -एमएड एकीकृत कोर्स में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को कराई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी से 15 मार्च तक जमा कराए जा सकेंगे।