पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार घरों के ताले टूटे, नकदी और जेवर पार

चार घरों के ताले टूटे, नकदी और जेवर पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरगवां थाना के सिमरोनिया गांव की वारदात

श्योपुर|जिले मेंबरगंवा थाना क्षेत्र के सिमरोनिया गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में नाकेदार सहित चार घरों के ताले चटकाकर हजारों रुपए नकदी तथा सोना-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम सिमरोनिया में छोटू पुत्र हजारीलाल गुर्जर के घर में घुसकर चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ने के बाद ढाई तोला सोना और करीब एक किलो चांदी के जेवरात, 10 हजार रुपए नकदी एक मोबाइल चुरा ले गए। गांव में इसी रात नाकेदार रामबीर सिंह भदौरिया, चम्बा पुत्र पोखर गुर्जर एक अन्य दुकानदार के घर दुकान से जेवर, नकदी अन्य कीमती सामान चोरी गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक चोर दो लाख रुपए का माल समेटकर ले गए।