ब्राह्मण महासंघ का युवा सम्मेलन आज
श्योपुर |सर्वव्यापी ब्राह्मणमहासंघ का युवा सम्मेलन रविवार को जिला मुख्यालय पर रखा गया है। जिसमें संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा एवं जिला संयोजक स्वदेश भारद्वाज ने बताया कि ब्राह्मण युवाओं को संगठित कर समाज हित में कार्य करने के लिए हाल में गठित की गई जिला इकाई का युवा सम्मेलन रविवार को शिवपुरी रोड स्थित होटल में सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा।