बीआरसी को निरीक्षण में बंद मिले स्कूल
श्योपुर |कराहल बीआरसीएमएस गौतम द्वारा शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं स्कूल बंद मिले, तो कहीं शिक्षक नदारद। संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। बीआरसी गौतम के निरीक्षण के दौरान भोटूपुरा का प्राथमिक विद्यालय तो खुला था, लेकिन शिक्षक राजू सेमरिया नदारद मिले। उदमपुरा प्राइमरी स्कूल बंद मिला ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका अंजना निगम अक्सर स्कूल नहीं आती है।