अतिक्रमण से घिरा एमएस रोड
अतिक्रमण से घिरा एमएस रोड
तहसीलमुख्यालय बीरपुर में मुरैना-श्योपुर रोड अतिक्रमण की चपेट में हैं। बरसों से कायम अस्थायी स्थायी अतिक्रमण के कारण 45 फीट चौड़ी सड़क सिकुड़कर महज 25 फीट रह गई है। एमएस रोड के अलावा अंतरवर्ती मार्ग एवं बाजारों में भी अतिक्रमणों की भरमार है। बीरपुर कस्बे में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की होड़ लगी हुई है। ऐसा भी नहीं कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई प्रयास किए गए हो, दो साल पूर्व जिला प्रशासन द्वारा एमएस रोड से अतिक्रमण हटाए जाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण विरोधी मुहिम अंजाम तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ गई है। यही वजह है कि अतिक्रमण की समस्या कस्बेवासियों के लिए नासूर बन गई है।