पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र पर्व की तैयारी शुरू, समिति का गठन

नवरात्र पर्व की तैयारी शुरू, समिति का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदेयनवरात्र पर्व को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है। मां पीतांबरा नवरात्र उत्सव समिति की बैठक शनिवार को फक्कड़ चौराहे पर आयोजित की गई। जिसमें नवरात्र पर्व की रूपरेखा बनाने के साथ ही समिति का गठन किया गया। समिति में रामप्रसाद बैरागी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रामप्रसाद बैरागी, महावीर शर्मा, जुगल किशोर जागा, राकेश ओझा, अमित मीणा, राजेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद रामस्वरूप वैष्णव, गोविंद गुप्ता, महावीर गुप्ता समिति सदस्य बनाए गए हैं।

नौ दिन तक चलने वाले शारदेय नवरात्र महोत्सव की शुरुआत 25 सितंबर को घट स्थापना के साथ होगी। नवरात्र पर्व के लिए शहर के देवी मंदिरों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं 10 से ज्यादा स्थानों पर सजने वाले मातारानी के दरबार एवं झांकियों की तैयारी में समिति के सदस्य व्यस्त हो गए हैं। शहर के पीली कोठी स्थित शेरों वाली माता मंदिर, सात नीमड़ी स्थित खुलखुली माता मंदिर, विद्युत मंडल कार्यालय एवं जाटखेड़ा माता मंदिर पर नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियां धीरे-धीरे जोर पकडऩे लगी है। नवरात्र महोत्सव के तहत शहर के गांधी पार्क, फक्कड़ चौराहा, पाली रोड, गांधी नगर, पुल दरवाजा, पंडित पाड़ा सहित कई स्थानों पर मातारानी के भव्य दरबार सजेंगे।

नवरात्र पर्व के लिए मंदिरों पर शुरू हुई तैयारी।