- Hindi News
- िनकाय चुनाव में विजय संकल्प के साथ भाजपा ने बनाई रणनीति
िनकाय चुनाव में विजय संकल्प के साथ भाजपा ने बनाई रणनीति
संभागीय संगठन मंत्री बोले- केंद्र राज्य सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं।
भास्करसंवाददाता| श्योपुर
प्रदेशमें नगरीय निकायों के चुनाव आगामी नवंबर माह में संभावित हैं। जिले के तीनों नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी की विजय का संकल्प लेकर कार्यकर्ता अभी से कमर कसकर तैयार रहें। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं और विकास कार्यों की उपलब्धियां पहुंचाएं। यह बात भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने श्योपुर और बड़ौदा में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कही। बैठक के दौरान आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही चुनाव में श्योपुर और बड़ौदा नगरीय निकाय में अपना कब्जा बरकरार रखने तथा विजयपुर नगर पंचायत से कांग्रेस को बेदखल करने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस मौके पर पार्टी के जिला पदाधिकारी सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद थे।
यहरहे मौजूद: बैठकमें भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया, वरिष्ठ नेता कैलाश नारायण गुप्ता, नपाध्यक्ष मीरा गर्ग एवं छतरपुर के संगठन मंत्री बिहारी सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं भाजपा नेता दौलतराम गुप्ता, मिथिलेश तोमर, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष शशांक भूषण, जिला उपाध्यक्ष सरोज तोमर, मंडल महामंत्री महेश राठौर, जिला महामंत्री अरुण ओसवाल, दिनेश भटजीवाले, सुरेंद्र जाट सहित एक सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसी माह होंगे हितग्राही सम्मेलन
बैठकमें बताया गया कि इसी माह श्योपुर, बड़ौदा एवं विजयपुर में नगरीय निकाय स्तरीय हितग्राही सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राही भाग लेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष को सौंपा युवाओं को जोड़ने का जिम्मा
बैठकमें युवा मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने पर खास जोर दिया गया। नगरीय क्षेत्रों में 18 साल की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए अब भाजपा के जिला कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला पदाधिकारी बैठकर युवा मतदाताओं की समस्याओं का निदान करेंगे। इसके लिए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष