पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | देहातथाना क्षेत्र के ग्राम सोईकलां में स्कूल से पढ़कर घर जा रही एक 14 वर्षीय छात्रा के साथ एक नामजद आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर पच्चीपुरा गांव में भी एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पर तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। ग्राम सोईकलां में शनिवार को पीडि़त छात्रा स्कूल की छुट़्टी होने के बाद जब अपने घर की तरफ पैदल अकेली जा रही थी। ईंट भटटे के पास रास्ते में आरोपी गज्जू उर्फ गजेन्द्र पुत्र मांगीलाल शिवहरे ने छेड़छाड़ कर दी। बाद में पीडि़ता को लेकर ग्रामीण थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गज्जू उर्फ गजेन्द्र शिवहरे निवासी रायपुरा के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर लिया है। देहात थाना प्रभारी रामवीर सेंथिया ने बताया कि घटना के बाद से फरार उक्त आरोपी की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। उधर पच्चीपुरा गांव मेें भी एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में निरंजन पुत्र रामभिलास, मुकेश पुत्र बालाराम, सुग्रीव पुत्र बजरंगलाल नामक तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।