पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएलओ को समय पर काम निपटाने के दिए आदेश

बीएलओ को समय पर काम निपटाने के दिए आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |तहसीलदार एवंप्रभारी एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में श्योपुर तहसील के बीएलओ की एक बैठक बीआरसी भवन में आयोजित की गई। इस दौरान आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी एसडीएम श्री शर्मा ने बीएलओ को निर्देश दिए कि इस बार फोटोयुक्त मतदाता सूची से ही मतदान कराया जाएगा। इसलिए मतदान सूची में नाम जोड़ने की कार्रवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुनिश्चित करें। साथ ही अपने क्षेत्र के मतदाताओं में सेंस अभियान के तहत मतदान के प्रति जागरुकता लाने की दिशा में भी प्रयास जारी रखें।