- Hindi News
- शहर में खुली नालियोंं से हो रहे हादसे , लोग परेशान
शहर में खुली नालियोंं से हो रहे हादसे , लोग परेशान
शहरमें जगह-जगह खुली नालियां हादसों को दावत दे रही हैं। सड़क को क्रॉस करती हुई नालियों के ढकान की व्यवस्था फेल होने से इस समस्या को बढ़ावा मिल रहा है।
नगरपालिका द्वारा शहर की जल निकास नालियों को ढकने के लिए लोहे के जाल की व्यवस्था की गई है। लेकिन संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नाली के ढकान के लिए लगाई गई लोहे की जालियां हटा दी गई है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि शहर के पुल दरवाजा रोड पर खुली नाली की वजह से दुपहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। नगरपालिका द्वारा लगाई गई लोहे की जाली का भी उपयोग नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी नाली की सफाई के लिए जाल को हटा देते हैं। लेकिन काम पूरा होने के बाद भी उसे जगह पर लगाते नहीं है। जिसकी वजह से खासकर दुपहिया वाहन चालकों की जरा सी चूक होते ही दुर्घटना तय होती है। पुल दरवाजा रोड पर गुरुवार को एक बाइक गड्ढे में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्र चोटिल हो गए। इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। पुल दरवाजा क्षेत्र के नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन से खुली नालियों के ढकान की पुख्ता व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
शहर के पुल दरवाजा रोड पर खुली नाली की समस्या बताते स्थानीय नागरिक।