- Hindi News
- गेहंू के गबन समेत कई मामलों में दोषी सहकारी संस्था प्रबंधक पद से पृथक
गेहंू के गबन समेत कई मामलों में दोषी सहकारी संस्था प्रबंधक पद से पृथक
श्योपुर |सहकारिता आयुक्तपुष्पेंद्र सिंह द्वारा मंगलवार को वृहत्ताकार सहकारी संस्था मानपुर के अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद शर्मा को पद से पृथक करने की कार्रवाई की गई है। संस्था प्रबंधक पर समर्थन मूल्य पर खरीदी कार्य में 18 लाख रुपए के गेहंू का गबन सहित कई आर्थिक अनियमितताएं और कार्य में गंभीर लापरवाही के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि वृहत्ताकार सहकारी संस्था मानपुर में अनियमितताओंं को लेकर संचालक मंडल और बैंक प्रबंधक के बीच ठन गई थी। संचालक मंडल द्वारा संस्था प्रबंधक रघुवीर शर्मा को पद से हटाने का प्रस्ताव पारित करने के साथ ही इसकी शिकायत सहकारिता विभाग सहित उच्च स्तर पर की गई। जांच में गेहंू के गबन सहित कई मामलों में संस्था प्रबंधक शर्मा को दोषी पाए जाने पर सहकारिता आयुक्त ने मंगलवार को उन्हें पद से पृथक करने के आदेश जारी कर दिए यह भी बताना मुनासिब होगा कि 11सितंबर से बैंक बंद रहने तथा इससे संस्था का कामकाज ठप होने को लेकर मंगलवार को दैनिक भास्कर ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। संस्था पर अभी तक किसानों को वितरण के लिए खाद नहीं आया है। वहीं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को राशन सामग्री भी नहीं बंट रही है। रोजाना हजारों की तादाद मेंं किसान और पीडीएस उपभोक्ता सहकारी संस्था के चक्कर काट रहे हैं।