पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने बीईओ का वेतन रोकने के दिए आदेश

कलेक्टर ने बीईओ का वेतन रोकने के दिए आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |मंगलवार कोकलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने जनसुनवाई की। इस दौरान शिक्षा विभाग के प्रेरकों ने कलेक्टर से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने श्योपुर बीईओ रामभरोसी गुप्ता की इस लापरवाही पर असंतोष व्यक्त किया और प्रभारी डीईओ गुरूजीत सिंह को प्रेरकों का वेतन जारी नहीं होने तक बीईओ का वेतन रोकने के आदेश दिए। कलेक्टर ने जनसुनवाई में 173 लोगों की बारी-बारी से शिकायतें सुनी और उनके निराकरण की पहल की।