- Hindi News
- एबीवीपी ने जयस्तंभ पर फुंका भुट्टो का पुतला
एबीवीपी ने जयस्तंभ पर फुंका भुट्टो का पुतला
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर िबलावल भुट्टों का फूंका पुतला।
भास्करसंवाददाता| श्योपुर
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकालकर कश्मीर पर विवादित बयान देने वाले पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने भुट्टो के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य मार्ग से रैली निकाली। शाम को जयस्तंभ चौक पर भुट्टो का पुतला फूंककर लोगोंं का ध्यान आकर्षित किया।
पुतला दहन एवं नारेबाजी के इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विवेक पाटिल, कपिल गुप्ता, विक्की गौतम, सुमित मोदी, रोहित यादव, जयसिंह भदौरिया आदि उपस्थित थे।
जयस्तंभ चौक पर बिलावल भुट्टो का पुतला जलाते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।