बिजली मिलने पर दी चक्काजाम की चेतावनी
श्योपुर |भोगिका क्षेत्रके किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इस कारण खेतों में खड़ी धान की फसल पर संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने बताया कि एक माह पहले राजस्थान से सप्लाई को सुधार दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर 8 से 10 घंटे की कटौती होने लगी है। अभी जो बिजली की आपूर्ति हो रही है तो उसका वोल्टेज भी कम है। ऐसे में धान की फसल की सिंचाई नहीं हो रही है। दांतरदा, भोगिका, सोंठवा, जावदेश्वर आदि के किसानों ने मंगलवार को एक सप्ताह के भीतर बिजली कटौती में सुधार नहीं होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। किसानों ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द कटौती बंद नहीं हुई तो हम सब मिलकर हाईवे पर चक्काजाम करेंगे।