मतदाता जागरूकता कैंप लगेंगे कल से
श्योपुर |सेंस अभियानके तहत मतदाता जागरूकता कैंप लगाएं जाएंगे। इसका सिलसिला कल 25 सितंबर से शुरू होगा। महाविद्यालय प्राचार्य एवं सेंस अभियान के नोडल ऑफिसर डॉ. केएस सेंगर ने बताया कि 25 सितंबर को एसडीएम कार्यालय विजयपुर, 27 सितंबर को तहसील कार्यालय वीरपुर, 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को एसडीएम कार्यालय श्योपुर, 15 अक्टूबर को पोस्ट ऑफिस विजयपुर, 17 अक्टूबर को लीड बैंक वीरपुर पर मतदाता जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान वोटिंग सूची में सिर्फ नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, बल्कि उन्हें कलर वोटर आईडी भी दिए जाएंगे।