पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी मंत्री आज श्योपुर में लेंगे बैठकें

प्रभारी मंत्री आज श्योपुर में लेंगे बैठकें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |प्रदेश केसामान्य प्रशासन एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री जिले के प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य बुधवार 24 सितंबर को श्योपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे बल्कि कलेक्टोरेट मेें अफसरों के साथ लगातार तीन बैठकें भी करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री आर्य आज सुबह 10 बजे श्योपुर पहुंचेंगे। यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से मुुलाकात करेंगे। इसके बाद कलेक्टोरेट के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वे सुबह 11 बजे जिला योजना समिति, दोपहर 1 बजे कृषि महोत्सव के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति और आखिर में अपरान्ह 3 बजे समग्र स्वास्थ्य अभियान की बैठक में शरीक होकर समीक्षा करेंगे।