पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाता खाेलने पर अवैध वसूली, की शिकायत

खाता खाेलने पर अवैध वसूली, की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर| प्रधानमंत्रीजन धन योजना के तहत बैंक द्वारा खाता खोलने के एवज में शुल्क वसूलने पर हितग्राहियों ने शिकायत कलेक्टर से की है। श्योपुर निवासी जसपाल सिंह एवं धर्मवीर सिंह ने कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया को प्रस्तुत शिकायती पत्र में बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना में बैंक खाते नि:शुल्क खोलने का प्रावधान किया गया है। लेकिन भारतीय स्टेट बैंक की श्योपुर शाखा में खाता खोलने के लिए लोगोंं से फार्म शुल्क के रूप में 10 रुपए वसूले जा रहे हैं। इस बारे में शिकायत करने पर बैंक प्रबंधक कहते हैं कि जब तुम अच्छे कपड़े पहन सकते हो तो फार्म के 10 रुपए देने में क्या हर्ज है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।