- Hindi News
- नवोदय की तीन छात्राएं, एक छात्र का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन
नवोदय की तीन छात्राएं, एक छात्र का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन
श्योपुर | जवाहरनवोदय स्कूल के तीन छात्राओं एक छात्र का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। स्कूल की छात्रा पूजा मीणा हैंडबॉल, पारुल भोला तथा लज्जा रावत कबड्डी और छात्र लक्ष्मी मेताम का चयन वालीबॉल खिलाड़ी के तौर पर किया गया है। यह सभी खिलाड़ी अब भोपाल रीजन का प्रतिनिधित्व करेंगे और स्कूल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शिरकत करेंगे। इसके अलावा स्कूल का सामाजिक विज्ञान का एक मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को बधाई देकर हर्ष जाहिर किया।