- Hindi News
- कृषि महोत्सव को लेकर जिला स्तरीय सलाहकार समिति गठित
कृषि महोत्सव को लेकर जिला स्तरीय सलाहकार समिति गठित
श्योपुर | प्रभारीमंत्री लाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में कृषि महोत्सव 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक के लिए जिला स्तरीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है, इस समिति में सचिव कलेक्टर श्री धनंजय सिंह होंगे। अपर कलेक्टर डीके मौर्य ने बताया समिति में जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डीबाई, क्षेत्रीय सांसद अनूप मिश्रा, श्योपुर विधायक दुर्गालाल विजय, विजयपुर रामनिवास रावत को सदस्य को रूप में शामिल किया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत श्योपुर, विजयपुर और कराहल के अध्यक्ष, सीईओ जिला पंचायत, उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, उप पंजीयक सहकारी समितियां, सहायक संचालक मत्स्य, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला योजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक पंचायत, सहायक आयुक्त आजाक, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, सामान्य वनमण्डलाधिकारी, समिति सचिव कृषि उपज मण्डी श्योपुर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, परियोजना संचालक आत्मा को सदस्य बनाया गया है।