पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को मिलेगी खेलवृत्ति

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को मिलेगी खेलवृत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयएवं प्रदेश स्तर पर खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिसके लिए खिलाड़ियों से आवेदन 30 सितंबर तक मांगे गए है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अशोक सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति मान्यता प्राप्त खेल संघ संस्थाओं को अनुदान दिया जाएगा। जिन बालक, बालिका खिलाड़ियों ने वर्ष 2013-14 में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। एक अप्रैल तक जिनकी आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं हुई है। ऐसे पात्र खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कार्यालय से आवेदन लेते हुए उन्हें जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 सितम्बर और जमा करने की 30 सितम्बर को 4.30 बजे तक निर्धारित की गई है।