- Hindi News
- दरी चादर के नाम पर दो सौ महिलाओं से दो लाख रुपए ले गए ठग
दरी-चादर के नाम पर दो सौ महिलाओं से दो लाख रुपए ले गए ठग
दरी चादर बेचने के नाम पर सक्रिय ठग गिरोह ने गृहिणियों को बनाया निशाना।
भास्करसंवाददाता|श्योपुर
लखनऊकी हैंडलूम कंपनी द्वारा ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तम क्वालिटी की दरी, सिंंगल डबल बैड चादर लागत रेट पर ही उपलब्ध कराने की स्कीम चलाई जा रही है। एडवांस बुकिंग कराने पर मात्र 600 रुपए में दरी का सेट दिया जाएगा। यह झांसा देकर दो लोग शहर ग्रामीण क्षेत्र की करीब दो सैंकड़ा महिलाओं से लगभग दो लाख रुपए लेकर चंपत हो गए। बुकिंग के 15 दिन बाद भी सामान नहीं मिलने पर इस ठगी का खुलासा हुआ। ठगी का शिकार हुई महिलाएं अब इस बारे में पुलिस मेंं लिखित शिकायत करने की तैयारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक पखवाड़े पूर्व शहर आसपास गांवों में दो ठगों ने गृहणियों को निशाना बनाया। इन लोगों ने गोरखधंधे को अंजाम देने के लिए दोपहर का वक्त चुना जब घरों पर महिलाएं अकेली होती है। ठगों ने दरी और चादर के सैंपल दिखाकर किसी से 600 रुपए तो किसी से 800 रुपए एडवांस बुकिंग के नाम पर वसूले। बकायदा इसकी रसीद भी गृहणियों को दी गई है। ठगों ने बुकिंग के बाद एक सप्ताह में माल की डिलेवरी देने का झांसा दिया था। लेकिन एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी अभी तक तो दरी-चादर मिली है और ठगों का कोई सुराग ही मिल पाया है। ठगी का शिकार बनी कई महिलाओं ने तो इस बात को अपने परिजन से भी छिपाए रखा। वहीं कुछ महिलाओं ने अपने पति को इस बारे मेंं बताया है।
हमें तो ठग लिया है
^एडवांसबुकिंग के नाम पर सेल्समेन ने हमसे 600-600 रुपए ले लिए और रसीद भी दी। लेकिन आठ दिन गुजरने के बाद भी वह सामान नहीं देने आया। हमें तो ठग लिया गया है। रेखाजाट, गृहिणी,श्योपुर
^हैंडलूमकंपनी के कर्मचारी बताकर कुछ लोगों ने हमसे दरी और चादर के लिए एडवांस बुकिंग कराई। हमने भरोसे में रुपए दिए और उन्होंने रसीद। लेकिन हमें सामान आज तक नहीं मिला है। अनीतातिवारी, गृहिणी,श्योपुर
श्योपुर. ठगी का शिकार हुई महिलाएं।