- Hindi News
- बाढ़ पीडि़तों के लिए अफसर, कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन
बाढ़ पीडि़तों के लिए अफसर, कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन
श्योपुर |कलेक्टोरेट केअफसर और कर्मचारी जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक दिन का वेतन दान करेंगे। अपर कलेक्टर डीके मौर्य ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय के अधीन कार्यरत अफसर एवं कर्मचारी यह दान देंगे। इसके लिए कोषालय अधिकारी को आदेश दे दिया गया है। इस राशि को बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा। हालांकि यह राशि अगस्त माह की वेतन से नहीं काटी जा सकी है। इसलिए कि अगस्त का वेतन सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में पहले ही जमा किया जा चुका है। चूंकि अब उसमें से राशि की वसूली संभव नहीं है, इसलिए अब सितंबर माह में मिलने वाली राशि से यह कटौती की जाएगी।