पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवदुर्गा महोत्सव में होंगे कई आयोजन

नवदुर्गा महोत्सव में होंगे कई आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर |सर्व ब्राह्मणमहासभा महिला मंडल द्वारा शहर में पहली बार नव दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें 25 सितंबर को घट स्थापना के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी सिलसिले में 20 से 24 सितंबर तक किला रोड स्थित गौतम धर्मशाला में गरबा नृत्य प्रशिक्षण शिविर लगेगा। सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की जिलाध्यक्ष प्रभा गौतम ने बताया कि नव दुर्गा महोत्सव की शुरुआत 25 सितंबर को विधिविधान से घट स्थापना के साथ की जाएगी। 28 सितंबर को गरबा एवं डांडिया नृत्य कार्यक्रम होगा। 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व मंडल की ओर से गौतम धर्मशाला में 20 से 24 सितंबर तक महिलाओं को गरबा एवं डांडिया नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से उक्त कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।