- Hindi News
- फक्कड़ चौराहे पर सजेगा मां पीतांबरा का दरबार
फक्कड़ चौराहे पर सजेगा मां पीतांबरा का दरबार
श्योपुर |शारदेय नवरात्रपर्व को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है। मां पीतांबरा नवरात्र उत्सव समिति की बैठक फक्कड़ चौराहे पर आयोजित की गई। जिसमें नवरात्र पर्व की रूपरेखा बनाने के साथ ही समिति का गठन किया गया। समिति में रामप्रसाद बैरागी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रामप्रसाद बैरागी, महावीर शर्मा, जुगल किशोर जागा, राकेश ओझा, अमित मीणा, राजेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद रामस्वरूप वैष्णव, गोविंद गुप्ता, महावीर गुप्ता समिति सदस्य बनाए गए हैं। नौ दिन तक चलने वाले शारदेय नवरात्र महोत्सव की शुरुआत 25 सितंबर को घट स्थापना के साथ होगी। नवरात्र पर्व के लिए शहर के देवी मंदिरों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं 10 से ज्यादा स्थानों पर सजने वाले मातारानी के दरबार एवं झांकियों की तैयारी में समिति के सदस्य व्यस्त हो गए हैं।