- Hindi News
- विशेष मतदाता कैंप में जुड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम
विशेष मतदाता कैंप में जुड़ेंगे नए मतदाताओं के नाम
श्योपुर |कलेक्टर एवंजिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय सिंह की निगरानी में स्वीप योजना अंतर्गत विशेष मतदाता कैंपो के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। कैंंपो का आयोजन 19 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केके सिंह गौर ने बताया कि मतदाता जागरुकता के अंतर्गत जिला चिकित्सालय श्योपुर पर 19 सितंबर को, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय विजयपुर पर 25 सितंबर को, तहसील कार्यालय वीरपुर पर 27 सितंबर को, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय श्योपुर पर 30 सितंबर को, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय श्योपुर पर 14 अक्टूबर को, पोस्ट ऑफिस कार्यालय विजयपुर पर 15 अक्टूबर को और लीड बैंक वीरपुर पर 17 अक्टूबर को कैंप लगाए जाकर मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए जागरूक किया जाएगा।