पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के लिए अफसरों को सिखाया ईवीएम का उपयोग

चुनाव के लिए अफसरों को सिखाया ईवीएम का उपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर|सोमवार कोउप जिला निर्वाचन अधिकारी केके सिंह गौर की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में उपयोग होने वाली ईवीएम का प्रशिक्षण रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को दिया गया। श्री गौर ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि गंभीर होकर ईवीएम की सभी प्रकार की प्रक्रियाओं समझा जाए। साथ ही जनपद एवं नगर पंचायत स्तर पर तैनात मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण प्रदान करें, जिससे ईवीएम से संबंधित किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना आगामी निर्वाचन के दौरान नहीं करना पड़े। इस दौरान मास्टर ट्रेनर विजय चुनेकर द्वारा आरओ एवं एआरओ को ईवीएम की बारीकियों से अवगत कराया गया।