पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सटोरिया गिरफ्तार, सवा लाख नकदी, नंबरों से भरी डायरी जब्त

सटोरिया गिरफ्तार, सवा लाख नकदी, नंबरों से भरी डायरी जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीकोतवाली पुलिस ने सोमवार को शहर के सटाेरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब सवा लाख रुपए नकद, टेलीविजन, मोबाइल, ताश की गड्डियों के अलावा सट्टे के नंबरों से भरी एक डायरी जब्त की है। आरोपी के तार कई लोगों से जुड़े हुए हैं। इसलिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर में बेधड़क चलाए जा रहे सट्टा का कारोबार सलापुरा में एक किराए के मकान से संचालित किया जा रहा था। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली टीआई एचएस रावत ने राज होटल के पीछे सलापुरा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पप्पू उर्फ रामदयाल पुत्र रामरतन मीणा निवासी प्रेमपुरा हाल श्योपुर के कब्जे से एक लाख 20 हजार रुपए की नकदी, एक रंगीन टीवी, मोबाइल, पांच ताश की गड्डी, एक पेन सट्टे के नंबरों से भरी डायरी जब्त की गई है।

सट्टा किंग के तौर पर चर्चित पप्पू उर्फ रामदयाल मीणा पर अब तक पुलिस मेहरबान थी। सूत्रों का कहना है कि अब तक मीणा के घर पर कभी पुलिस ने रेड नहीं की थी। इसलिए बेखौफ शहर में उसके जरिए पूरा एक रैकेट इस कारोबार से जुड़ा हुआ था। श्योपुर के सट्टा कारोबार की जड़ें कोटा और मुंबई तक फैली हुईं हैं। सूत्रों का कहना है कि आला अफसरों के आदेश पर यह कार्रवाई अचानक अंजाम दी गई। हालांकि शहर के पास दांतरदा में अब भी करोड़ों रुपए का सट्टा चल रहा है।