पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कृषि महोत्सव का लाभ किसानाें तक पहुंचाएं \'

\"कृषि महोत्सव का लाभ किसानाें तक पहुंचाएं \'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित।

श्योपुर|जिले मेंकृषि क्षेत्र में विकास की अच्छी संभावनाएं है। किसानों को वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कृषि महोत्सव के आयोजन का लाभ किसानों तक पहुंचाए। यह दिशा निर्देश कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने सोमवार को जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक के दौरान कृषि एवं कृषि से संबंधित अमले को दिए। कलेक्टर ने कहा कि कृषि महोत्सव के प्रति अधिकारी सजग होकर कार्य करें। निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार सभी प्रकार की तैयारियों को शीघ्र अंतिम रूप प्रदान करें। कृषि महोत्सव का आयोजन विकास खंड स्तर पर किया जाना है। इसके लिए गांव के पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, आरआई, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, ग्राम सेवक आदि मैदानी अमले को प्रशिक्षण दिया जाएगा।