- Hindi News
- हमले में घायल युवक ने ग्वालियर में दम तोड़ा
हमले में घायल युवक ने ग्वालियर में दम तोड़ा
श्योपुर |गसवानी थानाक्षेत्र के ग्राम बीरमपुर में गत दिनोंं एक झगड़े में घायल युवक ने इलाज के दौरान ग्वालियर में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बीरमपुर में फग्गू पुत्र मुन्ना आदिवासी का गांव के ही एक युवक से पुरानी रंजिश पर झगड़ा हो गया था। आरोपी ने फग्गू पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल को घटना के बाद विजयपुर अस्पताल से गंभीर हाल में ग्वालियर रैफर किया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।