- Hindi News
- विधायक बोले मैं ढीला नहीं हूं, बस हो हल्ला करना मेरा स्वभाव नहीं
विधायक बोले- मैं ढीला नहीं हूं, बस हो-हल्ला करना मेरा स्वभाव नहीं
जेसीज के कार्यक्रम जनता की अदालत में रात नौ बजे शुरू हुए, सवाल-जवाब देर रात 12.30 बजे तक चले
भास्करसंवाददाता| श्योपुर
मैंढीला नहीं हूं, भले ही लोग कहते रहें, लेकिन मेरा काम करने का तरीका स्वभाव अलग है। मैं अन्य लोगों की तरह हंगामा मचाने, अफसरों से अपशब्द कहने का आदी नहीं हूं। लेकिन मैं जनता के काम आसानी से करा लेता हूं। यह शब्द भाजपा विधायक दुर्गालाल विजय ने कहे। मौका था जेसीज के कार्यक्रम जनता की अदालत का। रामतलाई हनुमान मंदिर परिसर में देर रात नौ बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान और भाजपा विधायक दुर्गालाल विजय आमने-सामने गए। दोनों ने सवालों के जवाब में एक-दूसरे पर तीर चलाए। इशारों में ही सही लेकिन दोनों एक-दूसरे की कमियां गिनाते रहे और जनता दोनों को लेकर ही हंसती नजर आई।
जनता की अदालत कार्यक्रम में जेसीज ने श्योपुर के दोनों नेताओं को आमने-सामने कठघरे में बैठाया था। दोनों को एंकर की ओर से पूछे गए सवालों का जवाब माइक से देना था। दोनों के हाथों में माइक दे दिए गए थे। सवाल-जवाब का यह सिलसिला देर रात तक चला। इस दौरान जब एंकर ने सवाल दागा कि नैरोगेज रेल लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने का मामला हवा क्यों हो गया तो विधायक दुर्गालाल विजय ने भाजपा का बचाव करते हुए कहा कि यह परियोजना अभी खत्म नहीं हुई है। इसमें गुंजाइश बाकी है। मैंने इस सिलसिले में सांसद, केंद्रीय मंत्री से बात की है। विधायक ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस को जवाबदेह ठहराते हुए कहा कि ऐसा भी होता है, जब चोर चोरी करने के बाद दूसरे को चोर ठहराने लगता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में उक्त परियोजना को तत्कालीन रेलमंत्री ने घाटे की बात कहकर खारिज कर दिया है और आज कांग्रेसी इसी मुद्दे पर हमें कोस रही है। अदालत में बतौर जज अखिल भदौरिया ने शिरकत की। जबकि दोनों नेताओं से सवाल जेसीज के पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने पूछे।
कांग्रेसजिलाध्यक्ष ने लगाए आरोप-कहा स्कूली बच्चे भी स्मैक लेने लगे हैं: कांग्रेसजिलाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान ने कहा कि जिले में गांजा, स्मैक का धंधा खुलेआम चल रहा है। स्कूली बच्चे तक स्मैक लेने लगे हैं और यह धंधा सिर्फ पुलिस बल्कि भाजपा नेताओं के इशारे पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे पास तो भाजपा नेताओं के नाम भी हैं। उन्होंने कहा कि पुलि