पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवीन सब्जी मंडी परिसर का सीमेंटीकरण कार्य पूरा

नवीन सब्जी मंडी परिसर का सीमेंटीकरण कार्य पूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके एकीकृत बस स्टैंड स्थित नवीन सब्जी मंडी में अब कीचड़ की समस्या से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां नगरपालिका द्वारा कराया जा रहा सब्जीमंडी परिसर का सीमेंटीकरण कार्य पूरा हो गया है। वहीं पानी की निकासी के लिए नाला भी बनाया गया है।

नगरपालिका के सीएमओ जेएन पारा के मुताबिक एक माह की अवधि में सीसी रोड को मंडी परिसर में तैयार करा दिया गया है। सीसी रोड बनने के साथ ही यहां नाली का निर्माण कराया गया है, ताकि मंडी परिसर से पानी की निकासी हो सके। सीएमओ पारा ने बताया कि सीसी का निर्माण शुरू होने के बाद से ही अस्थाई तौर पर सब्जी मंडी मेला मैदान में संचालित की जा रही है। यहां से सब्जी मंडी को मंगलवार को नवीन सब्जी मंडी में शिफ्ट करा दिया जाएगा।

नवीन सब्जी मंडी में सीमेंटीकरण का कार्य पूरा।