- Hindi News
- बच्चों के संरक्षण के हर संभव प्रयास होंगे
बच्चों के संरक्षण के हर संभव प्रयास होंगे
श्योपुर |शहर केमहात्मा गांधी सेवा आश्रम पर चल रहे चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद बच्चों को पूर्ण संरक्षण देने की शपथ ली। इस पांच दिवसीय शिविर के दौरान चाइल्ड लाइन फाउंडेशन मुंबई से आए प्रशिक्षक निक्की जयश्री, परमानंद एवं श्वेता केसरकर द्वारा चाइल्ड लाइन श्योपुर के 16 कार्यकर्ताओं को बाल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं से परिचत कराया गया। समापन समारोह में मानव आयोग मित्र कैलाश पाराशर ने बाल अधिकारों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रशिक्षकों ने कहा कि बच्चों को जाति, धर्म, लिंगभेद आदि भेदभाव से दूर रखकर बच्चे की नजर से ही देखा जाए। जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षा देकर हम देश के लिए अच्छे नागरिक तैयार करते हैं।