ननि चुनाव के लिए बसपा ने शुरू की तैयारी
श्योपुर |बहुजन समाजपार्टी की बैठक सोमवार को कबीर आश्रम पर आयोजित की गई। जिसमें जिले के तीनों नगरीय निकायों में चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बसपा जिलाध्यक्ष गंगाधर जाटव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के जोन प्रभारी डीपी चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान श्योपुर, बड़ौदा और विजयपुर नगरीय निकायों में चुनाव की तैयारी के सिलसिले में संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।