पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुरतहसील के ग्राम माधोराजपुरा स्थित प्राचीन बडकुआ हनुमान मंदिर की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने और जमीन को आरक्षित करने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रभारी कलेक्टर डीके मौर्य को प्रस्तुत ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि माधोराजपुरा गांव में सीप नदी किनारे रियासत काल से बड्कुआ हनुमान मंदिर धर्मस्व विभाग के अधीन है। करीब 20 वर्ष पूर्व मंदिर के चारो तरफ वन विभाग द्वारा पौधरोपण कराया गया था। लेकिन ग्राम कौशलपुर निवासी कुछ लोगों ने राजस्व विभाग के आरआई पटवारी से सांठगांठ कर भूमि सर्वे नं.1 में बटांकन कर मंदिर एवं मंदिर परिसर की जमीन पर का नया राजस्व नक्शा तैयार कर सीमांकन किया गया। जिसमें कौशलपुर गांव के लोगों को काबिज भी कर दिया गया। इसकी जांच मौके का अवलोकन कर की जा सकती है। मंदिर को राजस्व विभाग के नक्शे से गायब कर देने से श्रद्धालुओं में रोष है। ग्राम महू, माधोराजपुरा, अजापुरा, जानपुरा के ग्रामीणों ने मंदिर की जमीन को राजस्व अभिलेख एवं नक्शे में अंकित कर आरक्षित करने की मांग की है। साथ ही मंदिर की भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में मंदिर के पुजारी महावीर दुबे, बलराम शर्मा, बाबूलाल पांचाल, रामदास मउ, शिशुपाल, अमर सिंह, जसवंत, काशीराम आदि शामिल थे।